फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   When the innocent child repeatedly went to the bathroom, the mother got fed up and attacked her with a hot sickle.

Sant Kabir Nagar News: मासूम बार-बार बाथरूम गई तो तंग आकर मां ने गर्म हंसिए से दागा

Sat, 21 Sep 2024 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
When the innocent child repeatedly went to the bathroom, the mother got fed up and attacked her with a hot sickle.
- महुली क्षेत्र के एक गांव का मामला, इलाज के बाद बच्ची की हालत अब ठीक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



धनघटा (संतकबीरनगर)। पांच साल की मासूम के बार-बार बाथरूम जाने से गुस्से में आकर मां ने बुधवार रात गर्म हंसिए से उसके अंग को दाग दिया। बच्ची की चीखें सुन कर गांव वाले पहुंचे और उसे सीएचसी नाथनगर ले गए। इलाज के बाद बच्ची को बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। मामला महुली क्षेत्र के एक गांव का है। महिला मनोरोगी बताई जा रही है।



जानकारी के अनुसार, महुली क्षेत्र का एक व्यक्ति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। गांव पर उसकी पत्नी चार बच्चों के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात सभी सो रहे थे। उनकी दूसरे नंबर की पांच साल की बेटी बार-बार बिस्तर और पैंट गीला कर दे रही थी। डांटने पर बार-बार बाथरूम जा रही थी। इससे मां आजिज आ चुकी थी। रात करीब नौ बजे जब बच्ची ने एक बार और बिस्तर गीला कर दिया तो मां आपा खो बैठी। वह उठी और हंसिया गर्म करके बच्ची को कई जगह दाग दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन




हंसिया से दागे जाने से मासूम की चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो महिला की हरकत देख स्तब्ध रह गए। सभी बच्ची को तत्काल सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां इलाज के बाद उसे बृहस्पतिवार को उसे घर भेज दिया गया। अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपनी करतूत पर नहीं रुक रहे मां के आंसू



बेटी के बार-बार बाथरूम करने से आजिज आकर गुस्से में मां ने उसे गर्म हंसिए से दाग तो दिया, लेकिन जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो वह रोने लगी। बताया जा रहा है कि बच्ची के अस्पताल पहुंचने से लेकर उसके डिस्चार्ज होने तक वह लगातार रोती रही। वह अपने गुस्से को कोस रही थी कि कैसे उसने अपनी मासूम बेटी के साथ ऐसी हैवानियत कर दी।




उधर, एसओ राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि घटना की मौखिक जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए एक टीम को गांव में भेजा गया है। जैसी जानकारी सामने आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed