फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The chant of "Ganpati Bappa Morya" echoed.

Sant Kabir Nagar News: गूंजा गणपति बप्पा मोरया का जयकारा

Wed, 23 Sep 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The chant of "Ganpati Bappa Morya" echoed.
गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा से बुधवार को गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए गणपति की मूर्ति विसर्जन के लिए मनसा पोखरे की ओर रवाना हुए। इस दौरान पूरे कस्बे में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे गूंजते रहे।
गणेश उत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए निकाला। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। युवाओं के साथ महिलाएं और बच्चे भी उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। श्रद्धालुओं में गणपति बप्पा के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए मनसा पोखरे की ओर बढ़ी। रास्ते में लोगों ने घरों और दुकानों के सामने खड़े होकर गणपति की प्रतिमा के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया गया। पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु लगातार गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

विसर्जन यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। धर्मसिंहवा थाने से पुलिस फोर्स तैनात की गई। पुलिसकर्मी शोभायात्रा के साथ चलते रहे और पूरे मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई। मनसा पोखरे पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति की अंतिम पूजा-अर्चना की और विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जित की।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed