{"_id":"6988cb99880302e29406cbab","slug":"when-the-administration-did-not-listen-the-villagers-killed-the-mad-dog-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145698-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रशासन ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रशासन ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को मार डाला
विज्ञापन
कुत्ते के आतंक से गांव में पसरा सन्नाटा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के बछईपुर में कुत्ते के आतंक से परेशान लोगों ने शनिवार की रात पागल कुत्ते को पीटकर मार डाला। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कुत्ते को ग्रामीणों ने दफन भी कर दिया।
बता दें कि पौली ब्लाॅक के बछईपुर में एक पागल कुत्ते का करीब चार दिनों से आतंक छाया था। कुत्ते ने गांव और बगहिया, भोतहा, तेजपुर गांव में काफी दहशत फैला रखी थी। तीन दिनों में गांव की किरण देवी, कमरुन्निसा, सरफराज, बबलू और तीन बकरियों समेत 10 लोगों को कुत्ते ने काट लिया था। सभी का सीएचसी पर इलाज हुआ और एंटी रेबीज का इंजेक्शन भी लगा। इसमें किरन पत्नी राजेश की हालत गंभीर देख चिकित्सकाें ने जिला अस्पताल यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां अभी उनका इलाज चल रहा है।
ग्रामीण कुत्ते के भय से घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। अगर निकलते भी थे तो हाथ में डंडा लेकर निकलते थे। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया था। शनिवार की रात करीब आठ बजे गांव में फिर कुत्ता दिखा तो ग्रामीण इकट्ठा हुए और कुत्ते को घेर लिया। उसे डंडे से पीटकर मार दिया।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।