फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   When pressured to come to school, Shikshamitra fabricated a false story

Sant Kabir Nagar News: स्कूल आने का बनाया दबाव, तो शिक्षामित्र ने गढ़ दी झूठी कहानी

Sun, 24 Sep 2023 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
When pressured to come to school, Shikshamitra fabricated a false story
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक पर लगाए गए आरोपों की जांच करने बीईओ अर्जुन प्रसाद पहुंचे। उन्होंने जांच में पाया कि शिक्षा मित्र विद्यालय नहीं आती है, और जब उन पर विद्यालय आने का दबाव बनाया गया तो गलत आरोप लगा दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच हो रही है। रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षा मित्र ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम के सामने विद्यालय के प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप लगाया थे। शिक्षा मित्र ने कहा कि दोनों लोग विद्यालय में गलत हरकतें करते हैं, जिससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले में विराेध किया तो उन्हें विद्यालय से निकलवाने की धमकी दे रहे हैं। शिक्षा मित्र ने अपना स्थानांतरण अन्य विद्यालय में करने की मांग की थी। इस पर डीएम ने बीएसए को जांच का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इस क्रम में बीईओ खलीलाबाद अर्जुन प्रसाद विद्यालय में जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक से अलग-अलग बातचीत की। इसके साथ ही रसोइयों से जानकारी ली। उन्होंने कुछ ग्रामीणों से भी विद्यालय के बारे में पूछताछ की। बीईओ अर्जुन प्रसाद ने बताया कि शिक्षा मित्र विद्यालय नहीं आना चाहती हैं, और अक्सर गायब रहती हैं। इसका जब प्रधानाध्यापिका ने विरोध किया तो उन पर ओछी हरकतें करने का आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मित्र विद्यालय में नहीं मिली हैं। अक्सर गायब रहती हैं। उसे बुलाया गया है। इसके साथ ही गांव वालों से भी जानकारी ली गई है। मामले की जांच चल रही है। पूरी रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed