फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   When it became cloudy, the temperature dropped, there was relief from heat and heat.

Sant Kabir Nagar News: बादल छाए तो तापमान गिरा, लू और गर्मी से मिली राहत

Mon, 03 Jun 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Jun 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
When it became cloudy, the temperature dropped, there was relief from heat and heat.
संतकबीरनगर। कई दिनों की तपिश के बीच रविवार सुबह बादल छाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में नमी आ गई और पारा करीब छह डिग्री नीचे लुढ़क गया है। इससे गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि दोपहर बाद फिर तेज धूप लोगों की दिक्कत फिर बढ़ गई।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई। जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस नीचे आया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सांथा ब्लॉक क्षेत्र के साथ ही अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई। इससे लू के थपेड़े झेलने से राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम सुहाना होने के चलते शहर में चहल- पहल देखने को मिली। दुकानदार भी ग्राहकों के आने से खुश नजर आए। हालांकि दोपहर बाद एक बार फिर तेज धूप निकली। इससे लोगों की दिक्कत फिर बढ़ गई। लोग मुंह पर गमछा बांधने को मजबूर हो गए। दोपहर बाद शहर आने वाले लोग छांव की तलाश में भटकने को मजबूर हुए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बेल का शर्बत, नींबू पानी, सत्तू, गन्ने का रस आदि को सेवन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन स्टैंड बना है, जहां से लोग मेंहदावल, धनघटा आदि क्षेत्र के लिए वाहन पकड़ते हैं। इन स्थानों पर कहीं पर भी छाजन की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण यात्रियों को खुले आसमान तले धूप झेलते हुए वाहन का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा। विधियानी स्थित वाहन स्टैंड पर मिले राम अनुज, राम मिलन आदि ने कहा कि वाहन स्टैंड पर छाजन की व्यवस्था न होने से परेशानी झेलनी पड़ी।

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। लू से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन तापमान में अभी फिर बढ़ोतरी होगी। ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed