{"_id":"69124c44203752aa550a9ea4","slug":"wheat-seeds-were-distributed-in-the-presence-of-police-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141046-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस की मौजूदगी में बंटा गेहूं का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस की मौजूदगी में बंटा गेहूं का बीज
Tue, 11 Nov 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। किसान कल्याण केंद्र सेमरियावां पर अनुदानित गेहूं बीज लेने के लिए सोमवार को सुबह से ही किसान उमड़ने लगे। बीज वितरण में कठिनाई होती देख गोदाम प्रभारी गिरिजेश कुमार ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने अपनी निगरानी में किसानों को गेहूं का बीज बंटवाया।
किसान कल्याण केंद्र सेमरियावां पर 410 क्विंटल डीबीडब्ल्यू प्रमाणित बीज आया है। शनिवार को बीज वितरण में अफरातफरी मची रही। सोमवार को गोदाम प्रभारी गिरिजेश कुमार ने दुधारा थाना पुलिस को लिखित सूचना देकर पुलिस की मांग की। पुलिस की मौजूदगी में वितरण शुरू हुआ।
सरकार की ओर से किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं का बीज दिया जा रहा है। संवाद