{"_id":"67af8b274afbcdc574013dd1","slug":"what-will-we-do-with-our-belongings-if-our-daughter-is-no-more-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-128585-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेटी ही नहीं रही तो सामान का क्या करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेटी ही नहीं रही तो सामान का क्या करेंगे
Fri, 14 Feb 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के मिश्रवालिया पंडित गांव आदिति के घर पर बैठे शुभ चिंतक।
मेंहदावल। गोरखपुर के एक हाॅस्टल में मेंहदावल के मिश्रौलिया के निवासी अजय नाथ मिश्रा की बेटी अदिति मिश्रा की आत्महत्या के तीन दिन बीतने के बाद भी परिवार के लोग अभी दुख से उबर नहीं पाए हैं। उनका कष्ट कम नहीं हो रहा है। रिश्तेदार और परिवार के शुभेच्छु आकर उनके दुख को बांटने का भी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह उनके लिए न भूलने वाली घटना की तरह हो गया है।
शुक्रवार की दोपहर में उनके घर पहुंचे कुछ लोग उनसे इस दुख को भूलने की बात कहते हैं। वह उन्हें सान्त्वना देने के साथ ही साथ अन्य बातें भी करते हैं। लेकिन अजय नाथ मिश्रा का दुख कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक रिश्तेदार पूछते हैं कि उसका सामान भी तो हाॅस्टल में ही होगा। उसको लाने के लिए किसी को भेज दीजिए। इसके बाद वह काफी दुखी दिखे।
कुरेदने पर बोल उठे जब बेटी अदिति ही नहीं रही, तो सामान लेकर क्या करेंगे। इतना कहने के बाद वह मौन हो जाते हैं। उनके सहकर्मियों के साथ ही साथ राजनैतिक लोगों का भी उनके घर पर आना जाना लगा हुआ है। सभी की सोच है कि परिवार किसी तरह से इस दुख से उबर जाए तथा आने वाले समय की चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार हो सकें।