फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   weavers fast

बुनकरों ने कबीर की प्रतिमा के सामने रखा उपवास

Sat, 07 Nov 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
weavers fast
मगहर के कबीर चौरा पर उपवास पर बैठे बुनकर - फोटो : KHALILABAD
बुनकरों ने कबीर की प्रतिमा के सामने रखा उपवास
विज्ञापन

पावरलूम बंद कर विद्युत का फ्लैट रेट लागू करने की उठाई मांग
जब तक फ्लैट रेट लागू नहीं होगा तब तक होगा आंदोलन : बुनकर महासभा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर की परिनिर्वाणस्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर में शनिवार को बुनकर महा सभा के जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में बुनकरों ने पावरलूम बंद कर उपवास रखा। इस दौरान बुनकरों ने बिजली के फ्लैट रेट को लागू करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अंसारी ने कहा कि वर्तमान में बुनकर बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर है। लगातार धरना-प्रदर्शन के बावजूद प्रदेश की सरकार बुनकरों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। मजबूर होकर सूफी संत कबीर के शरण में आए हैं ताकि ईश्वर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें। कबीर बुनकरों के पूर्वज हैं। उन्होंने कहा कि तीन अक्तूबर 2020 को अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल द्वारा बुनकरों की विद्युत बिल संबंधी समस्याओं के निदान की बात कही थी। इसके तहत 31 जुलाई तक पुरानी रेट से विद्युत बिल जमा करने और अगस्त 2020 से नई योजना के तहत बिल जमा करना था, लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मनमाने ढंग से जारी किए गए बिल को ठीक कराने और जिन बुनकरों को आरसी जारी की गई है, उसे वापस लिए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक फ्लैट रेट लागू नहीं होगा तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान मीडिया प्रभारी नसीम अंसारी, मोहम्मद इलियास अंसारी, सरफुद्दूजा अंसारी, वसी अहमद अंसारी, रामशंकर पासवान, जहीर अहमद, साबिर अंसारी, फख्रुल हसन अंसारी, तौफीक अंसारी, छेदी अंसारी, रेहान, कमाल अख्तर, शफीकुर्रहमान, सगीर अहमद, हाजी नियाज अहमद, हिदायतुल्लाह अंसारी, हैदर अंसारी, सेराज अंसारी, हलीम अंसारी, कौसर अंसारी, आफाक अंसारी, हकीकुल्लाह, मुजीबुर्रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed