फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Weather will remain bitter for five days, temperature will rise further

Sant Kabir Nagar News: पांच दिनों तक मौसम रहेगा तल्ख, पारा और चढ़ेगा

Sun, 26 May 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 26 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Weather will remain bitter for five days, temperature will rise further
- अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

- तेज धूप व उसम से बेहाल रहे लोग, मुंह बांधकर निकले लोग
-हीट वेव की चेतावनी, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम की तल्खी और तेज धूप से लोग रविवार को लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। जो लोग घर से बाहर निकले वह चेहरे पर गमछा बांधकर जाते दिखे। मौसम विज्ञानी की माने तो विभाग ने अगले पांच दिन तक हीट वेव की चेतावनी दी है। अभी पारा और चढ़ने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 41 तो न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्वास्थ्य महकमा भी इसे लेकर सतर्क हो गया है। कोल्ड वार्ड सक्रिय कर दिए गए हैं।

रविवार सुबह से ही तेज धूप निकली जो दिनभर बनी रही। जिसके चलते लोग भीषण गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए। छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकतर लोग घरों में रहे, लेकिन जो लोग बाहर निकले वह मुंह पर गमछा बांधकर निकले। दोपहर के समय में सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग छांव की तलाश में भटकते नजर आए। शहर में आए धनघटा निवासी विनोद कुमार, इंद्रदेव आदि ने कहा कि तेज धूप और उमस के कारण काफी दिक्कत हो रही है। शहर में छांव की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

000000000000000
सक्रिय हुए कोल्ड वार्ड
मौसम विभाग के अगले पांच दिनों तक हीट वेव की चेतावनी के बाद जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी में कोल्ड वार्ड सक्रिय कर दिए गए हैं। यहां हीट वेव के मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है। कोल्ड वार्डों में इलाज के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका ने सड़कों पर किया पानी का छिड़काव
तेज धूप और गर्मी को देखते हुए नगर पालिका ने रविवार को सड़कों पर टैंकर के जरिए पानी का छिड़काव किया। साथ ही प्रमुख चौराहों पर पानी के टैंकर लगाए गए हैं, ताकि शहर में आने वाले लोगों को पानी की समस्या से परेशान न होना पड़े। पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि जो भी संभव है, वह करने का प्रयास किया जा रहा है।

पांच दिन तक मौसम में तल्खी बनी रहेगी। पारा अभी और चढ़ेगा। ऐसे में लोगोें को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम विज्ञानी, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed