फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   weather tempreture

Sant Kabir Nagar News: पारा पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, लोग हुए बेहाल

Wed, 17 May 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
weather tempreture
संतकबीरनगर। जिले में मौसम की बेरुखी जारी है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है, जो लोग जरूरी काम से घरों से निकल रहे, वह चिलचिताती धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर आने-जाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तापमान कुछ कम हुआ था, तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। इधर फिर तापमान बढ़ने लगा है।
बुधवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। वाहन से चलने वाले जहां लू के थपेड़ झेल रहे हैं। वहीं पैदल चलने वाले भी परेशान हैं। कारण यह है कि सड़कें गर्म हो जा रही हैं, जिस पर चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

---------
इंसेट-
अभी और बढ़ेगा तापमान, बढ़ेगी परेशानी
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी पारा और चढ़ेगा। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कुमार गंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र का कहना है कि पारा अभी 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है, लेकिन अभी और चढ़ेगा। दूसरी तरफ तेज धूप के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। अधिकतर लोग झ़ुलसा देने वाली धूप से बचने के लिए मुंह पर गमछा बांधकर आने-जाने को मजबूर हो गए हैं। शहर के निवासी सुरेंद्र प्रसाद, अरविंद आदि ने कहा कि तेज धूप के कारण काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000000000000
सूख जा रहे हलक
तेज धूप के कारण राह चलते लोगों के हलक सूख रहे हैं। इससे राहत पाने के लिए लोग लस्सी, बेल व गन्ने के शरबत के साथ अन्य शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। इन दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। इस बीच बिजली की कटौती भी परेशानी का सबब बन गई है। इससे पेयजल का संकट भी पैदा होने लगा है। शहरी इलाका हो या ग्रामीण, हर जगह पानी की उपलब्धता बिजली पर ही आश्रित है।

00000000000000000000000000000000000
जलाशय बने आनंद के केंद्र
गर्मी से राहत पानी के लिए लोग जलाशयों में डुबकी लगा रहे हैं। विशेष रूप से बच्चों के लिए जलाशय आनंद के केंद्र बन गए हैं। मौका पाते ही लोग तालाबों में डुबकी लगाकर गर्मी से बचाव के उपाय में जुट जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर यह नजारा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed