{"_id":"64860fa63c5b302b4302f4f6","slug":"weather-tempratur-khalilabad-news-c-7-1-203080-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सूरज की तपिश ने सुबह ही कराया दोपहर जैसा अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सूरज की तपिश ने सुबह ही कराया दोपहर जैसा अहसास
Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सूरज की तपिश से हवा भी गर्म हो गई है। रविवार की सुबह 10 बजते ही दोपहर जैसा अहसास होने लगा। प्रचंड गर्मी में न दिन में राहत है और न ही रात में सुुकून। कूलर और पंखे बेअसर हैं। इसके साथ ही बिजली कटौती ने और मुसीबत बढ़ा दी है। गर्मी के चलते सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसर जा रहा है।
रविवार को अधिकतम 42 डिग्री तापमान रहा, जबकि न्यूनतम 30 डिग्री रहा। इस भीषण गर्मी व लू की मार से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। दस बजते-बजते तपिश इतनी बढ़ गई कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अवकाश का दिन होने के कारण लोग घरों में कैद हो गए। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वह लोग मुंह पर गमछा बांधकर निकलने। इसके बाद भी झुलसा देने वाली तपिश से परेशान रहे।
गर्मी के असर के कारण दिनभर दुकानदार भी ग्राहक का इंतजार करते रह जा रहे हैं, लेकिन काफी कम संख्या में लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दोपहर के समय में तो सड़क वीरान हो जा रही है। तपिश से आमजन के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बिजली की कटौती भी बढ़ गई है और ओवरलोड के चलते बिजली का संकट खड़ा हो रहा है। ऐसे में लोगों को घर में भी राहत नहीं मिल पा रही है। वजह यह है कि बिजली न रहने से पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं। कुमार गंज अयोध्या के मौसम वैैज्ञानिक अमरनाथ का कहना है कि अभी तापमान और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को तेज धूप से बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
0000000000000000000000000
तेज धूप से बचाव के लिए करें यह उपाय
मुंह व सिर को तेज धूप से बचाएं। धूप में त्वचा जलने की आशंका रहती है, जिसे सनबर्न कहा जाता है। इसके लिए आवश्यक है कि अधिक मात्रा में पानी पीते रहें। सूती और आरामदायक कपड़े पहनें। बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाएं। अच्छी क्वॉलिटी वाले सनग्लासेस लगाएं। कोल्ड ड्रिंक की बजाया फल का जूस ज्यादा पिएं। अधिक वसायुक्त भोजन से बचें।
-डॉ. कुमार सिद्धार्थ, जिला अस्पताल