फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Weather Takes a Turn: Rise in Diarrhea and Orthopedic Patients

मौसम का बदला मिजाज : डायरिया और हड्डी के मरीज बढ़े

Wed, 05 Aug 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Weather Takes a Turn: Rise in Diarrhea and Orthopedic Patients
- जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 1500 मरीज
विज्ञापन

- मौसम के बदले मिजाज से बढ़े वायरल संक्रमण के मरीज
संतकबीरनगर। मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। कभी तेज धूप, बदली और उमस भरी गर्मी के कारण डायरिया और हड्डी से जुड़े मरीजों और वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1558 मरीजों ने उपचार कराया।
होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. उमेश चंद्रा ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव, उमस, दूषित खानपान, ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन और बाहर का फास्ट-फूड वायरल संक्रमण व पेट संबंधी बीमारियों की बड़ी वजह बन रहा है। उन्होंने लोगों को साफ पानी पीने और संतुलित भोजन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि उमस और मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण हड्डियों और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर रहती है, इसलिए उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीएं। ताजा एवं पौष्टिक भोजन करें, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed