फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Weather: Snowfall on the mountains, tremors in Kabir Nagri.

मौसम: पहाड़ोंं पर बर्फबारी, कबीर नगरी में कंपकंपी

Sun, 17 Dec 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 17 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Weather: Snowfall on the mountains, tremors in Kabir Nagri.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। हिमांचल और जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी और चल रही पछुआ हवा कबीर नगरी में ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप निकल रही है, लेकिन यह भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दे पा रही है। शनिवार की रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सर्द हवाओं के कारण लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। जिससे ठंड बढ़ गई औ। अगले कुछ दिनों तक तापमान ऐसा ही बने रहने की संभावना है। इसका असर यह है कि शाम होते ही सड़काें पर सन्नाटा पसर जा रहा है। दुकानें अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी बंद हो जा रही है। कारण यह है कि ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं। इसके साथ ही अस्पतालों में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। चिकित्सक मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मकसूदन ने कहा कि ठंड में ऊनी कपड़े पहनकर ही बाहर निकले। ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें। संभव हो तो गुनगुना पानी का सेवन करें। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें और पांव में मोजा पहनाएं।
विज्ञापन

0000000000000000000000
पालिका प्रशासन ने 39 स्थानों पर जलवाया अलाव
ठंड को देखते हुए अब नगर पालिका प्रशासन ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत रविवार को शहर के 39 स्थानों पर अलाव जलवाए गए। इसमें शहर के प्रमुख चौराहे और सार्वजनिक स्थल शामिल है। शाम होते ही लोग अलाव में ठहरकर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
ऊनी कपड़ों की खरीदारी बढ़ी
ठंड बढने के साथ ही ऊनी कपड़ों की खरीदारी में इजाफा हुआ है। रविवार को शहर के बरदहिया बाजार में लगने वाली कपड़ा मंडी में बड़ी संख्या में लोग ऊनी कपड़ों की खरीदारी करते देखे गए। इससे ऊनी कपड़ों के कारोबार से जुड़े व्यवसाई खुश नजर आए। ऊनी कपड़े के दुकान श्याम बिहारी, मुकेश कुमार आदि ने कहा कि ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है।
0000000000000000000
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed