फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   weather

Sant Kabir Nagar News: ओस की बूंदों के साथ बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Sat, 30 Dec 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
weather
अलाव के किनारे खड़े होकर ठंड से बचने का प्रयास करता पशु।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

बादलों की ओट में छिपा रहा सूर्य, देर से चलीं ट्रेनें
अलाव के सहारे दिन काट रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पारा लगातार लुढ़क रहा है। इसके साथ ही ओस की बूंदें पड़ रही हैं। इससे ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। सुबह घना कोहरा छाए रहने से वाहन रेंगते हुए चले। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और दस बजे तक बाजारों में दुकानें बंद रहीं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जो लोग घर के बाहर निकले, वे अलाव के सहारे किसी तरह दिन काटने के लिए मजबूर हुए। मजदूरों और फुटपाथ वालों की मुसीबत बढ़ गई है।
तीन दिनों से मौसम बदला हुआ है। सुबह से ही घना कोहरा पड़ रहा है। इसके साथ ही ओस की बूंदों के साथ हवा चल रही है। इसके कारण ठंड काफी बढ़ गई है। सुबह 11 बजे तक कोहरे का व्यापक असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दिनभर धुंध छाए रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। चाय की दुकानों पर लोग खुद को गर्म रखने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथ पर सामान बेचकर दो जून की रोटी का इंतजाम करने वाले ठंड से कांपते नजर आए। सुबह आठ बजे आजाद चौक पर काम की तलाश में आए मजदूर भी परेशान दिखे। मजदूर परमहंस, दुलारे आदि ने कहा कोहरे के बावजूद काम की तलाश में आए थे, लेकिन काम ही नहीं मिला। दुकानें भी देर से खुलीं और शाम होते ही बंद हो गईं।
इस बीच नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं, लेकिन यह व्यवस्था अपर्याप्त रही।




गोरखधाम एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे देर से चली, बस यात्री भी परेशान

कोहरे का असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ा है। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। बठिंडा से गोरखपुुर जाने वाली गोरखधाम डाउन एक्सप्रेस करीब साढ़े छह घंटे देर से चली। इसे सुबह 8:35 बजे खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन करीब तीन बजे पहुंची। कोहरे के कारण बसों की रफ्तार भी थम गई है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
यात्री अंबिका प्रसाद, अजीत कुमार आदि ने कहा कि कोहरे के कारण सफर में काफी दिक्कत हो रही है। लखनऊ से खलीलाबाद का जो सफर चार से पांच घंटे में पूरा हो रहा था, वह सात से आठ घंटे में पूरा हो रहा है।



गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार

ठंड में इजाफा होने के कारण ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। लोग ऊनी कपड़े खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। शहर के गोलाबाजार, आजाद चौक सहित बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़ों की दुकानों पर भीड़ दिखी। लोग स्वेटर, शॉल, कंबल, जैकेट, मफलर, टोपी आदि की खरीदारी करते दिखे। इससे दुकानदार खुश नजर आए। दुकानदार महेश कुमार, मनोज आदि ने कहा कि ठंड बढ़ने से खरीदारी बढ़ी है। इससे कारोबार अच्छा होेने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed