{"_id":"6786a1c111a1c7ea2f0fc78d","slug":"weather-changed-severe-cold-and-fog-increased-difficulties-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127062-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मौसम बदला, कड़ाके की ठंड और कोहरे ने बढ़ाईं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मौसम बदला, कड़ाके की ठंड और कोहरे ने बढ़ाईं मुश्किलें
Tue, 14 Jan 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए पौली में अलाव तापते लोग।
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार सुबह धूप निकली थी, मगर मंगलवार सुबह बादल छा गए। कोहरे के कारण धुंध दिनभर बनी रही। ऐसे में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। शहर की सड़कों पर भीड़ कम रही, जो लोग घर से बाहर निकले वह ठंड से परेशान दिखे। चौराहों पर लोग अलाव के सहारे खुद को गर्म रखने का प्रयास करते दिखे।
मंगलवार को मौसम अचानक बदल गया और आसमान में बादल छा गए। पूरे दिन कोहरे का भी असर देखने को मिला। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ठंड ने लोगों को परेशान किया, अधिकतर लोग घरों में ही रहे। हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कोहरा छंटने के बाद भी धुंध बना रहा। अस्पतालों में कम दिखे मरीज : ठंड के चलते जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम संख्या में मरीज आए।
सीएचसी खलीलाबाद में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग आए वह चिकित्सक को दिखाने के बाद अलाव के पास रुककर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते दिखे।े