फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Weather changed, relief from sunshine after fog

Sant Kabir Nagar News: बदला मौसम, कोहरे के बाद धूप निकलने से राहत

Tue, 28 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, relief from sunshine after fog
खलीलाबाद सीएचसी में धूप सेंकतीं महिलाएं।
संतकबीरनगर। जिले में कोहरे के साथ मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। इससे बाजारों में रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

लोग रोजमर्रा की जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए। शाम होने के बाद गलन और ठंड का असर दिखा, जिससे लोग अलाव के सहारे हो गए। रविवार को दोपहर तक कोहरे व बादल छाए रहने से ठंड से लोग परेशान रहे। सोमवार को मौसम में बदलाव हुआ। हालांकि सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

करीब दस बजे मौसम साफ हो गया और धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। दिनभर बाजारों में चहल- पहल बनी रही। लोग रोजमर्रा के कार्यों को निपटाते नजर आए। बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़ों के खरीदारों की भीड़ लगी रही। बच्चे खेलने कूदने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होने के बाद गलन और ठंड का असर दिखाई दिया। जिसके कारण लोग जल्द ही घरों को लौट गए। जो लोग शहर में रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि ठंड को देखते हुए प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं, रैन बसेरा भी सक्रिय है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed