फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Weather changed, farmers worried due to rain

Sant Kabir Nagar News: मौसम का मिजाज बदला, बारिश से किसान चिंतित

Sat, 18 Mar 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, farmers worried due to rain
शुक्रवार की दोहपर में हो रही बारिश में भीग कर जाते लोग।संवाद
गेहूं, सरसों, मटर, चना, अरहर की फसलों पर पड़ेगा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। कारण यह है कि अगर बारिश तेज हुई तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
बृहस्पतिवार की रात स बादल छा रहे। शुक्रवार सुबह धनघटा क्षेत्र में कुछ देर तक बारिश हुई। अन्य क्षेत्रों में भी रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन गेहूं, सरसों, मटर, चना, अरहर की फसलों को नुकसान होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

धनघटा संवाद के अनुसार बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार की शाम तक हुई हल्की बारिश से फसलों पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि, कृषि वैज्ञानिक हल्की बारिश होने से फसलों पर प्रभाव पड़ने से इन्कार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि बे-मौसम हुई हल्की बारिश के कारण गेहूं, सरसों, मटर, चना, अरहर की फसल का नुकसान होने आशंका है। किसान अच्छे लाल, छोटेलाल, रामकेश, रविशंकर आदि का कहना है कि गेहूं, सरसों की फसल पकने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय के बारिश से गेहूं की बाली काली हो सकती है। इससे गेहूं के पैदावार पर प्रभाव पड़ सकता है। किसानों ने कहा कि भले ही कृषि वैज्ञानिक नुकसान से इन्कार कर रहे हैं, लेकिन बारिश से फसल का नुकसान होना निश्चित है। इस बारिश का कम से कम 25 प्रतिशत प्रभाव फसल के उत्पादन पर पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र बगही के वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार ने बताया कि अगर बारिश तेज के साथ ओलावृष्टि होती तो फसल प्रभावित हो सकती थी। हल्की बारिश से फसल के उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि बारिश काफी हल्की हुई है, जिससे फसलों को नुकसान नहीं होगा। यदि बारिश तेज हुई तो गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं। सरसों की फसल को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed