{"_id":"67c9ec4d85fffc352906b264","slug":"wbn-suspended-for-taking-money-not-complying-with-order-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129549-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पैसा लेने, आदेश का अनुपालन न करने पर डब्ल्यूबीएन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पैसा लेने, आदेश का अनुपालन न करने पर डब्ल्यूबीएन निलंबित
Fri, 07 Mar 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील में तैनात डब्ल्यूबीएन (वासिल वाकिल नवीस) को डीएम ने एसडीएम की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया है। उन्हें कलक्ट्रेट से संबंद्ध कर दिया है। डब्ल्यूबीएन पर कई पटल से पैसे लेने, अधिकारियों के आदेश का अनुपालन न करने, तहसील की छवि खराब करना आदि के आरोप लगे है। इसकी जांच तहसीलदार मेंहदावल को सौंपी गई है।
डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि उपजिलाधिकारी खलीलाबाद ने तीन मार्च को जांच आख्या प्रस्तुत किया। उनकी जांच आख्या में खलीलाबाद तहसील में तैनात रबेन्द्र बहादुर लाल श्रीवास्तव डब्ल्यूबीएन (वासिल वाकिल नवीस) के घोर लापरवाही बरते जाने का मामला सामने आया। जांच में कई पटलों से पैसे लेने, क्रिया-कलापों और उच्चाधिकारियों के आदेश का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा इनकी छवि तहसील स्तर पर काफी खराब है। अक्सर बिना अनुमति के पटल एवं कार्यालय से अनुपस्थित भी पाए जाते हैं।
मुख्यालय पर निवास न करने का मामला भी सामने आया है। यही नहीं यह तहसील दिवस में अनुपस्थित पाए गए। इस घोर लापरवाही के प्रकरण में उन्हें निलंबित किया गया है। इसके अलावा पूरे प्रकरण की जांच तहसीलदार मेंहदावल को सौंपी गई है। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की घोर लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।