{"_id":"57af5d754f1c1bf924ee47c2","slug":"way-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा स्थल पहुंचने का रास्ता बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा स्थल पहुंचने का रास्ता बंद
sant kabir nagar
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
डीएम कैंप कार्यालय पहुंचे वासिन गांव के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के वासिन गांव के लोगों ने शनिवार को जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबादी के बीच अंबेडकर पार्क व पूजा स्थल है। गांव के ही कुछ लोगों ने उस स्थान पर दीवार बनाकर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने मांग की कि अवैध कब्जा हटवाया जाए।
दुधारा थानाक्षेत्र के वासिन गांव के निवासी बाबूराम के नेतृत्व में ग्रामीण पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे विभिन्न साधनों से जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव की आबादी के बीच में नजरी नक्शा के अनुसार अंबेडकर पार्क व पूजा स्थल है। उस स्थान पर समय-समय पर सामूहिक पूजा व मेला लगता है। उस जमीन पर कुछ लोगों ने दीवार खड़ी कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।
यदि प्रशासन ने कब्जा नहीं हटवाया तो मौके पर शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है। ग्रामीणों ने डीएम से मांग किया कि जांच कराकर अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए। इस दौरान राम अचल, भागीरथी, नंद लाल, दिलीप, राजकुमार, शेषनाथ, पुष्पावती, शीला, इसरावती, उर्मिला, चंद्रावती, विंद्रावती, अमरावती, किसमती, जुगुना, राम मिलन, मंगरू प्रसाद, राधेश्याम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।