फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Waterlogging in CHC and block premises due to rain

Sant Kabir Nagar News: बारिश से सीएचसी और ब्लॉक परिसर में जलभराव

Fri, 05 Jul 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Jul 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in CHC and block premises due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां तथा विकास खंड कार्यालय परिसर बारिश के पानी से तालाब बन गया। सीएचसी पर मरीजों व तीमारदारों को पहुंचने में असुविधा रही है। ब्लाॅक परिसर व सीएचसी परिसर में जलभराव हो गया है।

सीएचसी पहुंचे अबूजर चौधरी, मोहम्मद अरशद, दयाराम, राम कुमार, तैयब आदि ने बताया कि ऐसी हालत में सीएचसी आना जोखिम उठाने जैसा है। वहीं ब्लाक परिसर में पानी भरा रहा। पूरब गेट से लोगों को आना-जाना पड़ता है। जलभराव से फरियादियों को दिक्कत उठानी पड़ी। फरियादी राम बेलास, मोहम्मद अली, रफीक अहमद आदि ने बताया कि ब्लाॅक परिसर में जलभराव का यह हाल है तो गांव में क्या हालत होगी। लोगों को पानी में घुसकर आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सुरेश चंद्र ने बताया कि बीडीओ व एडीओ पंचायत को जलनिकासी के मामले से अवगत कराया गया है। वहीं बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि एडीओ पंचायत से कहा गया है कि सफाईकर्मियों को लगाकर जलभराव की समस्या को दूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed