फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water supply stopped due to key failure, chaos created

Sant Kabir Nagar News: चाबी फेल होने से पानी की सप्लाई ठप, मचा हाहाकार

Sat, 20 Sep 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Water supply stopped due to key failure, chaos created
मोती नगर में टैंकर से पानी भरते लोग- संवाद
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। कारण यह है कि ओवरहेड टैंक में पानी चढ़ाने के लिए लगी चाबीफेल हो गई।
विज्ञापन

करीब 36 घंटे से पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगाें के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। हालांकि पालिका प्रशासन मोहल्लों में पानी की टैंकर भेजकर लोगों को राहत देने का प्रयास किया है, लेकिन अधिकतर स्थानों पर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में जलापूर्ति के लिए बरई टोला में पानी की टंकी बनाई गई है। इसके जरिए विभिन्न मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे टंकी में पानी चढ़ाने के लिए बनी चाबीफेल हो गई। इसके कारण शहर में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। जलकल के लोगों को इसे ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शहर के गोलाबाजार, पठान टोला, बरईटोला, बरदहिया बाजार, बंजरिया, भिटवा टोला, शास्त्री नगर आदि मोहल्लों में 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर है।

लोगों को सुबह स्नान आदि के लिए हैंडपंपों से पानी लाने की मजबूरी है। हालांकि लोगों को थोड़ी राहत मिल सके, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने टैंकर में पानी भरवाकर मंगवाया और मोहल्लों में भेजवाया है। बावजूद इसके पानी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed