फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water suply start in sep. last in 41 villages

माह के अंत तक 41 गांवों में पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य

Fri, 16 Sep 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
water suply start in sep. last in 41 villages
माह के अंत तक 41 गांवों में पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य
विज्ञापन

- 100 दिन के अभियान में 10 गांवों में शुरू करा दी गई है सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जल जीवन मिशन योजना के दूसरे चरण में 446 गांवों में टोटी का पानी पहुंचाया जाएगा। इससे 8.78 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। जबकि सितंबर के अंत तक 41 गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू कराए जाने का लक्ष्य है। इसमें अभी तक सिर्फ 16 गांवों में नलकूप का कार्य पूर्ण हो पाया है। जबकि 25 गांवों में कार्य की गति सुस्त है।
सीडीओ ने जल निगम के एक्सएईएन और एई को कार्यों की सतत मॉनीटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं। कार्य में लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के दूसरे चरण में 446 गांवों को टोटी का पानी पहुंचाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें 8 .78 लाख लोग लाभान्वित होगे। इसके लिए 171 परियोजनाएं गठित की गई है। जिन्हें राज्य स्तरीय योजना समिति ने स्वीकृत कर दिया है। इसमें 126 परियोजनाओं का अनुबंध पत्र भी हो गया है।
विज्ञापन

100 दिन के लक्ष्य में दस गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। सितंबर के अंत तक 41 गांवों में पेयजल की आपूर्ति दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जल निगम के एक्सईएन और एई को सितंबर के अंत तक लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पूरा नहीं होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed