{"_id":"6366a13cc7aea453ec7a7726","slug":"water-project-pending-after-carors-invested-khalilabad-news-gkp4562917131","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों खर्च के बाद भी पेयजल परियोजनाएं अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों खर्च के बाद भी पेयजल परियोजनाएं अधर में
विज्ञापन

-कहीं पाइप लाइन बिछाकर छोड़ा, तो कहीं लीकेज बनी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान में 171 पेयजल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस पर करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन कहीं पाइप लाइन डालकर छोड़ दिया गया है तो कहीं टेस्टिंग में लीकेज की समस्या बनी हुई हैं। ऐसे में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
हर घर जल योजना के तहत जिले में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पेयजल परियोजनाएं शुरू की गई है।
इसमें से केरमुआ, बनियाबारी व गौंसपुर को मिलाकर बनी परियोजना कागज में पूर्ण हो चुकी है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अभी तक एक भी घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा सका है, वह भी तब जबकि इस परियोजना पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। यहां के लोगों का कहना है कि ओवरहेड टैंक, पंप व कर्मचारी आवास बना है और पाइन लाइन भी बिछाई गई है, लेकिन टेस्टिंग के समय में लीकेज के कारण जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
ग्राम पंचायत चकदही में भी पेयजल योजना शुरू हुई है, यहां पर कार्य अभी आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। ग्राम पंचायत के राजस्व गांवों में लाइन लाइन डाली गई है, लेकिन वह भी समूचे क्षेत्र में नहीं पहुंची है। इसी प्रकार बड़गो की पेयजल परियोजना भी अभी तक चालू नहीं हो सकी है। ऐसे में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के निवासी ताहिर अली, रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र आदि ने कहा कि यह जिला जेई एवं एईएस प्रभावित है।
विज्ञापन
ऐसे में स्वच्छ पेयजल की जरूरत है, लेकिन जिस रफ्तार से परियोजनाएं चल रही है, उससे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। इस संबंध में एसडीओ जल निगम अजय कुमार का कहना है परियोजनाओं को पूर्ण कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जहां पर दिक्कत है, वहां की समस्या जल्द ही दूर कर ली जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध हैं।