फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water level of Rapti river rises further, villagers in panic

Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी का जलस्तर और बढ़ा, दहशत में ग्रामीण

Fri, 06 Oct 2023 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Water level of Rapti river rises further, villagers in panic
77.52 मीटर पर पहुंचा, बिशनपुर बांगर में कटान की स्थिति बनी हुई है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेहदावल। राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार उछाल आ रहा है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 77.52 मीटर पर पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसके बाद भी यहां तैनात

अधिकारी दिखाई नहीं दे रहे हैं।

मेंहदावल क्षेत्र स्थित राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से कछार वासियों की चिंता बढ़ गई है। एक तरफ लगातार जलस्तर बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ बढ़ते जलस्तर के बाद भी यहां तैनात अवर अभियंता मौके पर नहीं है। राप्ती नदी का जलस्तर कई जगह तटबंध से सटकर बह रहा है। बिशनपुर बांगर में राप्ती खतरनाक स्थिति में हैं। यहां कटान की स्थिति उत्पन्न हो गई है। खैरा मंदिर के पास भी कटान की स्थिति देखी जा रही है। बांध की निगरानी से लेकर जलस्तर की निगहबानी केवल तटबंध पर तैनात मेट कर रहे हैं। अवनींद्रनाथ त्रिपाठी, कृष्णानंद तिवारी, मुगन यादव, शंकर यादव, श्याम करण यादव आदि ग्रामीणों का कहना है कि करमैनी बेलौली तटबंध की हालत पहले से ही नाजुक है। ऊपर से बारिश के कारण नदी के जलस्तर में लगातार उछाल आ रहा है। सहायक अभियंता राम उजागिर लाल का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के बाद भी बांध पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जलस्तर देर शाम को स्थिर हो चुका है। कहीं से कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed