फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water level of Ghaghra river decreased in sant kabir nagar

Sant kabir nagar Flood: घाघरा नदी का जलस्तर घटा, लोगों ने ली राहत की सांस

Mon, 01 Aug 2022 10:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 10:19 AM IST
सार

जुलाई में घाघरा नदी का जलस्तर कई बार बढ़ा और घटा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश चंद्र का कहना है कि बिडहर घाट पर नदी का जलस्तर रविवार को घटते हुए 78.250 मीटर तक पहुंच गया है। बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। इसके बाद भी सतर्कता बरती जा रही है। बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।

विज्ञापन
Water level of Ghaghra river decreased in sant kabir nagar
धनघटा में घटने लगा घाघरा नदी का जलस्तर। - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में दो दिन तक लगातार घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद रविवार को घटने लगा। गायघाट दक्षिण गांव के पास कटान भी रुक गई। इससे नदी के आसपास रहने वालों ने राहत की सांस ली है। दूसरी तरफ प्रशासन अब भी सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को घाघरा नदी का जलस्तर 78.150 से 78.400 मीटर पर पहुंच गया था। नदी का पानी बढ़ने के साथ ही गायघाट दक्षिणी गांव के पास कटान शुरू हो गई थी। नदी में बढ़ने और कटान को देखकर गांव के लोग भयभीत हो गए थे। लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी थी, लेकिन रविवारसुबह से नदी का जलस्तर घटने लगा।
विज्ञापन


शाम चार बजे घाघरा नदी की जलस्तर घटकर 78.250 मीटर पर पहुंच गया। नदी का पानी घटने के साथ कटान भी थम गई है, लेकिन गांव के लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं। ग्राम प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू, लालचंद आदि का कहना है कि नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। अब नदी के बढ़ने का मुख्य समय आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में घाघरा नदी का जलस्तर कई बार बढ़ा और घटा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश चंद्र का कहना है कि बिडहर घाट पर नदी का जलस्तर रविवार को घटते हुए 78.250 मीटर तक पहुंच गया है। बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। इसके बाद भी सतर्कता बरती जा रही है। बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed