फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water level increase of rapti river

77.50 मीटर पहुंचा राप्ती नदी का जलस्तर

Sat, 17 Sep 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
water level increase of rapti river
करमैनी बेलौली में कटान करती राप्ती नदी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
77.50 मीटर पहुंचा राप्ती नदी का जलस्तर
विज्ञापन

- तीन दिनों से हो रही बारिश से नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से तटबंध से सटे गांव के लोग बाढ़ की आशंका जता रहे हैं। वहीं, ड्रेनेज खंड के अधिकारी बाढ़ की आशंका को नकार रहे हैं। अधिकारियों की माने तो तटबंध की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारी सतत निगरानी कर रहे हैं।
लगातार बारिश से मेंहदावल क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। शनिवार को राप्ती का जलस्तर 77.50 मीटर पर पहुंच गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी राप्ती नदी खतरे के निशान 79.50 से दो मीटर नीचे बह रही है। तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन

उधर, बढ़ते जलस्तर को लेकर तटबंध से सटे गांव करमैनी, बेलौली, बेलौहा, नौगो, जोरवा, छपिया, पराग समेत कई गांव के लोग जहां बाढ़ की आशंका जता रहे हैं। अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ने बताया कि लगातार हो रही बरसात के कारण नदियों के जलस्तर में परिवर्तन हो रहे हैं। जलस्तर बढ़ा है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। तटबंध पूरी तरह से मजबूत हैं और बरसात से पूर्व ही बाढ़ निरोधक कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं। ऐसे में बाढ़ को लेकर लोग चिंतित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed