फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water level decrease in ghagra river

जलस्तर घटा

Sun, 11 Aug 2019 09:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
water level decrease in ghagra river
धनघटा तहसील क्षेत्र के सरजू दी का कम हुआ जलस्तर। - फोटो : KHALILABAD
घटने लगा घाघरा का जलस्तर, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से भयभीत हो गए थे गांव के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। घाघरा नदी का जल स्तर अब घटाव की ओर है। रविवार को जलस्तर घटकर 78.60 मीटर पर आ गया। इससे नदी के तलहटी में बसे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।

शनिवार को घाघरा नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ता हुआ 78.80 मीटर पर पहुंच गया था। यह खतरे के निशान 79.35 मीटर को छूने को बेताब था। नदी का पानी गांव की तरफ बढ़ने लगा। गायघाट, गुनवतिया, चकदहा, ढोलबजा, सुअरहा, सरैया, खरैया, दौलतपुर समेत एमबीडी बांध और नदी के बीच बसे 38 गांव के लोग भयभीत हो गए। लोगों का कहना था कि यदि इसी तरह पानी बढ़ा तो पानी गांव में घुस जाएगा और मजबूर होकर बांध पर जाकर शरण लेनी पड़ेगी। ऐसे में लोग सतर्क हो गए थे और प्रशासन तैयारियाें में जुट गया था, लेकिन जब रविवार की सुबह नदी के जल स्तर में गिरावट दिखी तो लोगों ने राहत की सांस ली। इससे एक बार फिर बाढ़ का खतरा टल गया है। वैसे सिंचाई विभाग द्वारा तुर्कवलिया नायक में नदी का जल स्तर रविवार की शाम पांच बजे 78.60 मीटर रिकार्ड किया। इससे स्पष्ट है कि घाघरा नदी का जलस्तर नीचे आ रहा है। जलस्तर घटने से नदी व बंधे के बीच बसे गांव के लोगों के लिए राहत की सांस ली, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। कारण यह है कि नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में यदि नेपाल ने पानी छोड़ा तो फिर बाढ़ आ सकती है। हालांकि, प्रशासन बंधे पर सतर्क निगाह लगाए हुए है। डीएम रवीश ग़ुप्ता ने कहा कि प्रशासन बाढ़ को ध्यान में रखकर पूरी तरह से चौकन्ना है। हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई है। बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि बंधे पर सतर्क निगाह बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed