फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water drainage issue in Chaupal

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में छाया रहा जल निकासी का मुद्दा

Fri, 30 Jun 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 30 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Water drainage issue in Chaupal
संतकबीरनगर। पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरचा और हडियामाफी में शुक्रवार को जन चौपाल लगाई गई। यहां पर ग्रामीणों ने समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान जल निकासी का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

गांव की समस्या के निराकरण के लिए जिला, ब्लॉक और तहसील कार्यालय और अधिकारियों के पास चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए प्रदेश सरकार ग्राम चौपाल के माध्यम से जनता के द्वार जा रही है। इसी के तहत विकासखंड पौली के ग्राम पंचायत खरचा और हडियामाफी में चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल खरचा की अध्यक्षता एडीओ आईएसबी अशोक कुमार यादव ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण मनरेगा मजदूरी, किसान सम्मान निधि आदि में आ रही समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

चौपाल में कुल 10 मामले आए, जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। इसी प्रकार हडियामाफी ग्राम पंचायत में चौपाल में पहुंचे ग्राम सचिव बृजेश कुमार यादव ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया कि कुल 24 मामले आए, जिसमें से 11 मामले का निस्तारण मौके पर कराया गया। शेष के लिए सुझाव दिए। गांव निवासी सुरेश, सरिता, समीमा खातून, चंद्रावती, आनंद नायक, फरीदा ने बताया कि सम्मान निधि नहीं आ रही है। राकेश, मनोज, पुष्पा, गुजराती देवी, जितई ने बताया कि गांव में जल निकासी की समस्या है। कुछ लोग नाली बंद कर दिए हैं। मौके पर ग्राम सचिव बृजेश कुमार यादव, अंबरीश पटेल, अखिलेश चौहान, रामभरोस, गुलाब चंद, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद आमिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed