फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Waste management methods taught to children

Sant Kabir Nagar News: बच्चों को सिखाए गए कचरा प्रबंधन के तरीके

Sun, 18 Oct 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Waste management methods taught to children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां के प्राथमिक विद्यालय सेहुड़ा में कचरा एवं ई-कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कचरे के उचित निस्तारण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित कूड़ेदान में डालना चाहिए और गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखना चाहिए।
अभियान के दौरान विद्यालय में चार रंगों के कूड़ेदानों के माध्यम से कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि कचरे का सही तरीके से प्रबंधन करने से विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखा जा सकता है। साथ ही प्लास्टिक सहित अन्य अपशिष्ट पदार्थों से होने वाले प्रदूषण के बारे में बताते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण पर भी जोर दिया गया। बच्चों को बताया गया कि खराब मोबाइल फोन, कंप्यूटर, की-बोर्ड, तार, बल्ब और अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ई-कचरे की श्रेणी में आते हैं। इन्हें सामान्य कचरे के साथ नहीं फेंकना चाहिए, बल्कि निर्धारित व्यवस्था के तहत अधिकृत ई-कचरा संग्रह केंद्र पर जमा करना चाहिए। इससे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक असरारुल हक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की आदत विकसित करना है, ताकि वे इन संदेशों को अपने परिवार और समाज तक भी पहुंचा सकें।

आदर्श ग्राम पंचायत सेहुंडा के ग्राम प्रधान अफजाल अहमद, प्रधानाध्यापक असरारुल हक और सहायक अध्यापक जुबेर अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ गांव और सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed