फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Warning of agitation on harassment of victim party

Sant Kabir Nagar News: पीड़ित पक्ष के उत्पीड़न पर आंदोलन की चेतावनी

Sat, 21 Jun 2025 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation on harassment of victim party
सिक्टौर माफी गांव में पहुंचा समाजवादी पार्टी का प्रतिनि​धि मंडल
बिसौंवा। मेंहदावल थानाक्षेत्र के सिक्टौर माफी व अमर डोभा गांव के लोगों में आम तोड़ने के विवाद में 70 वर्षीय संतबली की मौत के बाद राजनीतिक दलों के सदस्यों का गांव में आना-जाना लगा है। सपा मुखिया के निर्देश शनिवार को प्रतिनिधिमंडल सिक्टौर माफी गांव पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने अन्याय न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने संतबली के परिजनों के साथ ही घायलों से मुलाकात की। इस दौरान संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है। दोषियों को दंड मिलना चाहिए। साथ ही किसी निर्दोष को सताया नहीं जाना चाहिए। निर्दोषों का नाम मुकदमे से निकाल जाए। वहीं अब्दुल कलाम ने कहा कि भाजपा के शासन में यहां के नेताओं के दबाव में पीड़ित पक्ष पर ही केस दर्ज किया जा रहा है। अगर यह केस वापस नहीं होता है तो सपा व्यापक धरना प्रदर्शन के साथ ही आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधि मंडल ने बनारसी यादव, सोनू यादव, भगवान दास यादव तथा मृत संतबली के नाती दुर्गेश यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, जिलाध्यक्ष सपा व पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, लोरिक यादव, रामदरश यादव, रामअशीष यादव, इंदल यादव, सुबोध यादव व विधानसभा अध्यक्ष मेंहदावल राजेन्द्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्क रहा पुलिस महकमा : समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल के गांव में पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमा काफी सतर्क रहा। सुबह से ही गांव में पुलिस के जवान लगा दिए गए थे। इसके साथ ही साथ रास्ते में और अमरडोभा गांव में भी पुलिस की तैनाती की गई थी, ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed