{"_id":"674df7a50aa4eca4ee094ab7","slug":"warning-of-agitation-against-tehsil-administration-and-nhai-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124804-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तहसील प्रशासन और एनएचएआई के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तहसील प्रशासन और एनएचएआई के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
Mon, 02 Dec 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। रामजानकी मार्ग के निर्माण को लेकर हैंसर बाजार धनघटा कस्बे के मलौली वार्ड के ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान सही सीमांकन और मूल्यांकन की मांग पर डटे हुए हैं। तहसील प्रशासन और एनएचएआई पर मनमाने ढंग से किसानों की जमीन के अधिग्रहण का आरोप लगा रहे हैं। अब किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। आरोप है कि सीमांकन की मांग को अनसुना कर दिया गया है और नियम विरुद्ध सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है।
किसान चंद्रकांत, गंगा प्रसाद, अवधेश, सूर्यकांत का कहना है कि बिना उनकी सहमति से फोरलेन बनाया जा रहा है। मलौली के राजस्व ग्राम भंडा में दर्जनों किसानों ने तहसील प्रशासन और एनएचएआई पर मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि सीमांकन के तहत पूर्व में लगाए गए पत्थर को तहसील प्रशासन नहीं मान रहा है और भूमिधरी को मनमाने तौर से सड़क में शामिल कर रहा है।
किसानों का कहना है कि जब तक उनके खेत की पैमाइश नहीं हो जाती है और जमीन का मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक वह सड़क चौड़ीकरण का विरोध करेंगे। किसानों ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए की मांग की है। चेतावनी दिया है कि यदि उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वह लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर भंडा निवासी किसान वसंत तिवारी, सदानंद पांडेय, सूर्यनारायण, चंद्रभान पांडेय, भोला, श्रीराम, राम कीर्ति पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।ु