फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wanted wanted in theft case arrested

Sant Kabir Nagar News: चोरी के मामले में वांछित इनामी गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Wanted wanted in theft case arrested
संतकबीरनगर। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित इनामी आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, कुल 14,900 रुपये व चोरी के जेवरात बरामद हुए। जानकारी के अनुसार, थाना धनघटा, थाना महुली, एसओजी व स्वाट संयुक्त पुलिस टीम ने 25,000 रुपये के इनामी वांछित आरोपी इम्तियाज उर्फ हिमताज निवासी ग्राम मैली थाना धनघटा को कटार मिश्र पुल उत्तरी छोर के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया। 25 जून को दयानरायण राय निवासी ग्राम सिरसी खास थाना धनघटा, 28 जून को मारकंडेय वर्मा निवासी तरयापार थाना महुली ने तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ 25 जून को घर में घुसकर जेवरात चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत हुआ था। तमंचा व कारतूस बरामदगी के आधार पर थाना धनघटा पर आर्म्स एक्ट का केस पंजीकृत किया गया। साथ ही चोरी के जेवरात और रुपये की बरामदगी के आधार पर दोनोंं अभियोगों में धारा की बढ़ोतरी की गई। बाद में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed