फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wanted criminals should be arrested soon: SP

वांछित अपराधियों की शीघ्र हो गिरफ्तारी : एसपी

Mon, 19 May 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Wanted criminals should be arrested soon: SP
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में शनिवार की देर रात को एसपी संदीप कुमार मीना ने एएसपी सुशील कुमार सिंह के साथ मासिक अपराध गोष्ठी में जिले में होने वाले अपराध की समीक्षा किया।
विज्ञापन

जनपद में हुई आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने समयबद्ध रूप से गुण-दोष के आधार पर केस का शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश जिम्मेदारों को दिए।
विज्ञापन

महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, बरामदगी के लिए शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी करने के लिए बताया। पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए। गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई पूरी करने के लिए कहा। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इसके लिए कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed