फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Voting will be held today amid tight security

Sant Kabir Nagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा मतदान, तैयारियां पूरीं

Thu, 11 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held today amid tight security
बूथों पर रवाना होने की तैयारी करतीं मतदान कार्मिक।
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को नगर पालिका और सात नगर पंचायतों के 109 मतदान केंद्रों के 238 बूथों पर सुबह सात से शाम के छह बजे तकवोट डाले जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

जिले के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मगहर, नगर पंचायत हरिहरपर, नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा, नगर पंचायत बखिरा, नगर पंचायत बेलहर कला, नगर पंचायत मेंहदावल और नगर पंचायत धर्मसिंहवा में मतदान होगा। इन सभी जगह कुल 130 वार्ड हैं। इसके लिए 109 मतदान केंद्र और 238 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। डीएम संदीप कुमार के मुताबिक मतदान दिवस पर उम्मीदवार,उनके अभिकर्ता और मतदाताओं को मोबाइल फोन तथा तरल पदार्थ लेकर मतदान स्थल के 100 मीटर की परिधि में प्रवेश पर रोक रहेगी। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में किसी भी दल या उम्मीदवार के जरिए टेंट आदि नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य कोई भी अस्त्र- शस्त्र लेकर नहीं चलेगा। पोलिंग स्टेशन के प्रांगण मेंं कोई व्यक्ति अथवा अतिविशिष्ट अस्त्र- शस्त्र व या स्कोर्ट के साथ प्रवेश नहीं करेगा। डीएम ने बताया कि सुपर जोनल के रूप में खलीलाबाद में सीडीओ संत कुमार, मेंहदावल मेंं एडीएम न्यायिक अभय कुमार मिश्रा और धनघटा में डीएफओ पीके पांडेय को तैनात किया गया है। इसके अलावा नौ जोनल और 21 सेक्टर में जिले को बांटा गया है। सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
निकाय- पुरुष वोटर- महिला वोटर - कुल वोटर
खलीलाबाद- 35630- 31298- 66928
मगहर- 8113- 7523- 15636
बखिरा- 17683- 15717- 33400
मेंहदावल- 23946- 21148- 45094
बेलहर कला- 6961- 6241- 13202
धर्मसिंहवा- 9886- 8506- 18392
हैंसर बाजार-धनघटा-- 14687- 13071- 27758
हरिहरपुर- 4386- 3966- 8352

1500 पुलिस कर्मी निभाएंगे ड्यूटी
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया निकाय चुनाव को सकुशल कराने के लिए कुल 1500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में एक कंपनी दो प्लाटून पीएसपी, एक कंपनी सीमा सुरक्षा बल मिला है। मानक के अनुरूप सभी केंद्रों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 32 जगह बैरियर लगाए गए हैं। पर्याप्त संख्या रिजर्व में पुलिस कर्मी और पीएसी रखी गई है। पिंक बूथों पर महिला दरोगा और चार महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed