{"_id":"58b47d194f1c1bbd0e830d99","slug":"voting-went-unfulfilled-desire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी रह गई मतदान की हसरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी रह गई मतदान की हसरत
दीन दयाल शुक्ल/हरिहरपुर।
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट डालने की हसरत लिए कई युवा, बुजुर्ग और महिलाएं मुकुंदपुर गांव में सोमवार सुबह मतदान को पहुंचे लेकिन मतदाता सूची में नाम न होने से इन लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। ऐसे में इन लोगों की वोट डालने की हसरत अधूरी ही रह गई। वहीं वर्ष पूर्व मृत लोगों के सूची मौजूद थे। कानपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे मुकुंदपुर निवासी 20 वर्षीय आकाश शुक्ला वोट डालने गांव पहुंचे थे। पहली बार वोट डालने जा रहे आकाश खासे उत्साहित थे, लेकिन मतदान केंद्र पर जाकर पता चला कि मतदाता सूची में नाम नहीं है तो मन में अपना नेता चुनने की इच्छा धरी रह गई। एचआरपीजी कालेज की छात्रा गुंजन भी अपने गांव मुकुंदपुर वोट डालने पहुंची थी, लेकिन उनका भी नाम मतदाता सूची से गायब मिला।
यही हाल रागिनी ,विनय सागर शुक्ल,मालती देवी व आलोक शुक्ला के साथ हुआ उनका भी नाम मतदाता सूची में न होने के कारण वोट नहीं डाल सके। युवाओं ने प्रशासन पर ठीक ढंग से कार्य न करने का आरोप भी मढ़ा। स्थिति जो भी हो, गलती चाहे जिसकी हो लेकिन युवा मतदाताओं को इस विधानसभा चुनाव में वोट डालने के अरमानों पर तो पानी फिर गया और दिल मे अपने नेता को चुनने की हसरत भी अधूरी रह गई।
वहीं कई सालों से मतदान करते आ रहे मुकुंदपुर गांव निवासी 70 वर्षीय सिद्धनाथ शुक्ल यह जानकर हैरान हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। यही हाल हीरालाल शुक्ल ,सोना देवी, अलीनगर निवासी 70 वर्षीय रामदत्त शुक्ल, दुर्गा प्रसाद शुक्ल, राम मिलन चौरसिया का भी नाम मतदाता सूची में न रहने से वोट नहीं डाल सके, जबकि मुकुंदपुर निवासी मृतक रामदौर शुक्ल ,ओंकार नाथ शुक्ल, अलीनगर निवासी हरिश्चन्द पांडेय, मनीष त्रिपाठी का नाम मतदाता सूची में मौजूद था। मतदाता सूची में नाम न होने से लोगों में भारी आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
वहीं बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल के विकास खंड बेलहर के बेलहर कला और बेलहर खुर्द में मतदाता सूची में नाम न होने से लोग काफी परेशान हुए। इस दौरान वहा पर मौजूद बीएलओ से लोगों की नोकझोंक भी हुई। बेलहर कलां तथा बेलहर खुर्द गांव में तो किसी के घर में एक दो लोगों का तो किसी के घर में पूरा का पूरा परिवार का नाम लिस्ट से गायब था। ये गलती कहा से हुई। समझ से परे है। गांव की भानमति देवी, रुकुमा, सुशीला देवी, कुटुरा देवी, सुमित्रा देवी, राम बेलास, जग्गू, प्रहलाद, मोती साहनी, विद्या देवी, रामदास, सहदेव, रोली,रूबी, हरीराम राय ने कहा कि उनके परिवार में किसी का भी नाम मतदाता सूची में नही है। इसी प्रकार दिनेश, अनीस राय, प्रतीक, प्रेमचंद राय जो सुल्तान पुर से वोट डालने के लिए आए थे पर मतदाता सूची में नाम न होने से मायूस हो गए।