फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   voting

शांतिपूूर्ण माहौल में 61. 06 फीसदी मतदान

Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
voting
मतपेटिकाएं ब्लॉक मुख्यालयों के स्ट्रांग रूम में रखवाई र्गइं, प्रधान के एक और ग्राम पंचायत सदस्य के 138 सीटों के लिए हुई वोटिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में रिक्त प्रधान पद के एक और ग्राम पंचायत सदस्य पद की 138 सीटों के लिए शनिवार को शांति पूर्ण माहौल में 61. 06 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित मतपेटिकाएं रखवा दी गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
खलीलाबाद विकास खंड के भाटपार में प्रधान के रिक्त पद के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे ही मतदान समाप्त हो गया। यहां तीन बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या 41 के पीठासीन अधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि उनके बूथ पर कुल 791 मतदाता थे। जिसमें से 493 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि बूथ संख्या 42 के पीठासीन अधिकारी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि उनके बूथ पर कुल 603 मतदाता थे। जिसमें से 372 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह बूथ संख्या 43 के पीठासीन अधिकारी अभिषेक ने बताया कि उनके बूथ पर कुल 528 मतदाता थे। जिसमें से 370 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचस्थानी चुनाव कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के डी पांडेय ने बताया कि प्रधान के रिक्त खलीलाबाद ब्लॉक के भाटपार में मतदान हुआ। यहां छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सेमरियावां,सांथा, नाथनगर,पौली,हैंसर, खलीलाबाद ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 138 पदों के लिए मतदान हुआ। सेमरियावां ब्लॉक में 58 .35 प्रतिशत, नाथनगर में 59. 07 प्रतिशत, सांथा में 64. 4 प्रतिशत,पौली में 55 .36 प्रतिशत मतदान हुआ। खलीलाबाद ब्लॉक में 68. 64 प्रतिशत प्रतिशत और हैंसर बाजार में 60 55 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुल 61 06 प्रतिशत मतदान हुआ। मतपेटिकाएं ब्लॉक मुख्यालयों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दी गई। 14 जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन

देवरानी और जेठानी आमने-सामने
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों का आठ वार्ड ऐसा रहा, जहां ग्राम पंचायत सदस्य पद पर पूर्व प्रधान और निर्वाचित प्रधान अपनी-अपनी प्रतिष्ठा लगा दी। वहीं सबसे कड़ा मुकाबला बलही ग्राम पंचायत में बताया गया जा रहा। यहां वार्ड नंबर सात में चचेरी देवरानी और जेठानी ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आमने- सामने हैं। शनिवार को मतदाताओं ने देवरानी व जेठानी के भाग्य का फैसला कर मतपेटी में बंद कर दिया। आने वाले 48 घंटे बाद किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा। यह परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed