फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Voting is one of the important rights: District Judge

महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है मतदान : जिला जज

Wed, 25 Jan 2023 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Voting is one of the important rights: District Judge
दीवानी न्यायालय परिसर में मतदाता जागरूकता के लिए शपथ दिलाते जिला जज।संवाद - फोटो : KHALILABAD
महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है मतदान : जिला जज
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय के सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय के सभागार में जिला जज देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
जिला जज देवेंद्र सिंह ने कहा कि 25 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है मतदान का अधिकार। इसका उपयोग करने में हम सभी को तत्परता दिखानी चाहिए। मतदान एकमात्र ऐसा साधन है जिससे जनता देश का विकास निर्धारित कर सकती है। मत देने की शक्ति से वह अपने देश की बागडोर संभालने के लिए उनकी नजर में योग्य व्यक्ति को खुद चुन सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो लोगों को अपने देश के लिए फैसले लेने की पूर्ण आजादी देता है। हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए, क्योंकि हर एक मत कीमती है। एक मत भी देश के लिए गलत सरकार को चुनने से रोक सकता है। इस दौरान जैनुद्दीन अंसारी, काशिफ शेख, महेंद्र कुमार सिंह, हरिकेश कुमार, मीनाक्षी सोनकर, प्रभात कुमार दुबे, अजीत मिश्रा, फराज हुसैन, राकेश बिहारी शुक्ला, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed