फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Voters of one family should stay together, it should be ensured: ADM

एक परिवार के मतदाता एक साथ रहे, सुनिश्चित कराया जाए : एडीएम

Tue, 02 Sep 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Voters of one family should stay together, it should be ensured: ADM
संतकबीरनगर। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान एक परिवार के मतदाता एक साथ रहे, यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि मतदाता सूची को परिष्कृत बनाने की दिशा में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों में अनुभाग, मजरा, टोला, पुरवा हो तो उनका नाम लिखकर अलग-अलग अधिक संख्या में नया अनुभाग बनाया जाए तथा मतदाता सूची में अनुभाग बनाते समय यह ध्यान में रखा जाए कि एक परिवार के मतदाता एक साथ रहें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का फोटो आधा, अधूरा व अस्पष्ट, टोपी लगा, चश्मा लगा, सेल्फी का फोटो, आयोग के मानक से छोटा फोटो, बेड पर बैठकर खींचा फोटो, शादी विवाह का खींचा फोटो, रूमाल बांधकर, मास्क लगाकर आदि फोटो मतदाता सूची में यदि लगा हो तो उसको संबंधित मतदाता से फार्म-8 भरवाकर फोटों को बदलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में जिन मतदाताओं का 100 वर्ष से अधिक आयु अंकित है, उनका प्रत्येक दशा में सत्यापन कराते हुए उनका फार्म-8, फार्म-7 भरवाते हुए कार्रवाई पूर्ण किए जाए। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा पुनः संशोधित बूथ लेवल एजेन्टों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दिया जाए। इस दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed