फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   voter avearenes

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई रैली, दिलाई शपथ

Sat, 25 Jan 2020 05:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
voter avearenes
मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई रैली, दिलाई शपथ
विज्ञापन

संतकबीरनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान मुुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट पर हुआ, जहां डीएम रवीश गुप्ता ने अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता के संबंध शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि मतदाता जारूकता दिवस मनाने का उद्देश्य भारत की निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्ष भागीदारी और इसके लिए आम आदमी को जागरूक करना है। इससे मताधिकार के प्रति लोगों में जिम्मेदारी और कर्तव्य का बोध हो और मतदाता मतदान के प्रति उत्साहित रहे।
राष्ट्रीय मतदान दिवस की थीम ‘निर्वाचन जागरूकता, सशक्त लोकतंत्र’ को सफल और मजबूत बनाने की दिशा में हम सबको मिल कर व्यापक स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार करना होगा। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक युवक-युवतियों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन

इसी क्रम में हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामसोच यादव ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने मत के महत्व को समझना चाहिए और अपने गांव, आस पास पड़ोस को भी जागरूक करना चाहिए। मुख्य नियंता डॉ. प्रताप विजय कुमार ने छात्रों से कहा कि किसी भी देश का युवा उसकी रीढ़ होता है। आप के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है एक सुंदर एवं सशक्त राष्ट्र बनाने की। सही प्रत्याशी का चयन कर इस दिशा में अपनी भूमिका का निर्वहन करे। इस अवसर पर मतदान की पूरी प्रक्रिया के कार्यरूप का नाटकीय मंचन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमर सिंह गौतम, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. हेमेंद्र शंकर त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पांडेय, राजेश यादव,सुमन गुप्ता, प्रिया पांडेय, सरिता गौतम, संदीप कुमार, नागेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर व तहसीलदार प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक के लिए जागरूकता रैली निकाली। नगर क्षेत्र के शिक्षण संस्था के सहयोग से निकाली गई रैली जहां लोगों को मतदाता बनने व मतदान करने के लिए जागरूक करती दिखी वहीं छात्र-छात्राओं के हाथ में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हाथों में मतदान का संदेश देते तख्तिया तथा बैनर लोगों के आकर्षण के केंद्र बिंदु थे।
यह रैली मेंहदावल नगर में सीएचसी तिराहे से निकाली गई, इसमें जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज,पार्वती कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज सहित कई जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इसमें सहभाग किया। यह रैली कस्बे के ठाकुरद्वारा, अंजहिया बाजार, उत्तर पट्टी, वहबोलिया, चौक बाजार, नायक टोला, पश्चिम टोला होते हुए तहसील पर जाकर समाप्त हुआ। एसडीएम प्रेम प्रकाश व तहसीलदार प्रियंका चौधरी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता पुनरीक्षण व जागरूकता अभियान पूरे देश में चल रहा है। उसी क्रम में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से लोगों को मतदाता बनने के साथ-साथ मतदान के लिए भी जागरूक किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह,रवि सिंह, अञशोक कुमार, दिनेश गुप्ता, सतीश राय, अमरेंद्र सिंह टिंकू, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।

बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार सेमरियावां ब्लॉक के नूरूल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज बढ़या माफी ,सेमरियावां में मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हल्का लेखपाल राजेश चौधरी व राकेश श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं को भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने ले लिए निष्पक्ष मतदान के बारे में बताया गया एवं शपथ दिलाई। सह प्रबंधक एजाज मुनीर ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने आस पास के लोगों को मतदाता बनकर मतदान के लिये प्रेरित करने एवं जागरूक करने के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर विद्यालय के सहप्रबंधक एजाज मुनीर, प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव, पंकज चौधरी, शफीकुर्रहमान, सुरेंद्र चौधरी, मो. हामिद, वजहुल कमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed