{"_id":"60d0d3898ebc3e29ea0e0412","slug":"vishwa-yog-diwas-khalilabad-news-gkp3989845172","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग के जरिए निरोगी बनने का लिया गया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग के जरिए निरोगी बनने का लिया गया संकल्प
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में योग करते जयशंकर सिंह, राजन कुमार, संतोष और सदंीप के साथ अन्य लोग। संवाद न्यूज एजें?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग के जरिए निरोगी बनने का लिया गया संकल्प
जगह-जगह आयोजित हुए योगाभ्यास, डीएम ने घर पर किया योग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने योग किया। इसमें प्रशासनिक अधिकारी से लेकर आम जन शामिल हुए। कुछ लोगों ने घर पर ही योगाभ्यास किया तो कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से कोविड प्रोटाकाल का पालन करते हुए योग किया। इसके साथ ही संकल्प लिया कि योग के जरिए खुद के साथ लोगों को भी निरोगी बनाएंगे।
डीएम दिव्या मित्तल ने योग दिवस पर आवास पर ही योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग के जरिए निरोगी बना जा सकता है। कोविड महामारी में योग आत्मबल प्रदान करता है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने योगाभ्यास किया और योग को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कोविड प्रोटोकाल के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग किया। जिले के समस्त थानों, रिजर्व पुलिस लाइंस में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस लाइंस परिसर में योगाचार्य द्वारा विभिन्न प्रकार के योग आसनों को कराया गया। इसमें अनुलोम-विलोम, कपाल भांती, अर्धचक्रासन, वज्रासन, भुजंगासन, शशांक आसन, नौकाशन, शीतली, भ्रामरी प्राणायाम आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि योग का सामान्य अर्थ जोड़ना है। आध्यात्मिक संदर्भ में आत्मा को परमात्मा से जोड़ना योग है। हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि हम योग को दिनचर्या में शामिल करेंगे। इसी तरह सीडीओ अतुल मिश्र ने अपने आवास पर योग किया। आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन जूम लिंक के माध्यम से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आम जनमानस ने प्रतिभाग किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य विनीत चड्ढा और विजय प्रताप सिंह ने आर्ट ऑफ लिविंग के उद्भव और सामाजिक कार्यों से लोगों को परिचित कराया। आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक अमित जैन ने योग, ध्यान और प्राणायाम की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी में योग और आयुर्वेद ने काफी अच्छा काम किया है। इसके माध्यम से हमारी इम्युनिटी क्षमता बढ़ती है और हम रोगों से बच सकते हैं। इसमें सुनील गुप्ता, दिनेश अग्रहरि, डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. विजय गुप्ता, आदित्य जैन, रोहन जैन, आभास चड्ढा, छोटेलाल वर्मा, सुभाष गुप्ता, परमानंद गुप्ता, राजन, बीनू सिंह, रीतू जैन, मीनू जैन, अनीता खत्री, श्वेता पांडेय, प्रियंका पांडेय, ममता श्रीवास्तव, ममता जैन, विनीत चड्ढा, विजय प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। इसी क्रम में हीरालाल रामनिवास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में ’वर्तमान जीवन शैली में योग का महत्व’ विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी तथा योग शिविर का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानव जीवन में मशीनों का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है, जिससे मानव की शरीर की क्षमता भी घटती जा रही है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग सबसे उत्तम माध्यम है। डॉ. अमर सिंह गौतम ने कहा कि योग सिर्फ शरीर का व्यायाम नहीं है अपितु यह संपूर्ण जीवन शैली है, जिससे शरीर के साथ साथ मन भी संतुलित रहता है। डॉ. अमित भारती ने प्राणायाम के विभिन्न आसनों, उनके करने के तरीके व लाभ से अवगत कराया। गोष्ठी में शालिनी यादव, अभिषेक सिंह, विनीता, शिवेंद्र पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किया। डॉ. विजय मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। एचआर इंटर कॉलेज में भी योग दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में उप डाकघर खलीलाबाद में योग दिवस मनाया गया। यहां पर सत्यानंद भारती, कन्हैया लाल, अरविंद कुमार मिश्र, कृष्णदेव त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, सुमित कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
कैडेट्स ने योग किया
बखिरा। सोमवार को वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने विश्व योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कॉलेज परिसर में आयोजित योग दिवस पर एनसीसी मेजर विनोद सिंह की देखरेख में कैडेट्स ने योग किया। प्रधानाचार्य राजकपूर तिवारी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन व्यतीत करने की कला तथा विज्ञान है। योग करने का मकसद आत्मज्ञान की प्राप्ति तथा सभी प्रकार की शारीरिक परेशानियों को दूर करना है। मेजर विनोद सिंह ने कहा कि आधुनिक काल में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो की एक धर्म संसद में योग की विशेषताओं का उल्लेख किया और पूरे विश्व को योग से परिचित कराया। योग को प्रशिक्षक आशुतोष सिंह व श्रवण कुमार की देखरेख में किया। इस अवसर पर रूपेश पाठक, अनुराग, हरिकेश यादव, विकास आदि कैडेट्स मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
फोटो है
आरएसएस ने योग दिवस आयोजित किया
संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के श्री ताराचंद महाविद्यालय मिठना सिठना पर सोमवार को योग दिवस के अवसर पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरएसएस के जिला कार्यवाह महेंद्र ने सभी प्रकार के योग आसन प्राणायाम आदि का योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान ने कहा कि योग से काया निरोग रहती है। योग भारत के ऋषि मुनियों द्वारा विश्व को दिया गया एक अनमोल उपहार है। आज व्यक्ति आधुनिक जीवन शैली से उपजी समस्याओं से ग्रस्त है । तनाव अवसाद मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां धीरे-धीरे व्यक्ति को मार रहे हैं। योग इन सभी बीमारियों का समाधान है। इस दौरान हिंदू जागरण मंच गोरक्ष प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाठक, आरएसएस के सह जिला कार्यवाह प्रवीण त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, खंड कार्यवाह मनीष, डीएन शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद