{"_id":"b2a5782e330d5cade74c36d1a7226c89","slug":"vishisht-btc-teachers-protested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने पदोन्नति वेतनमान दिए जाने की मांग की और कहा कि बार-बार आश्वासन के बाद भी शिक्षकों को पदोन्नति वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा। इसके बाद शिक्षक माने और लौट गए।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री केसरीलाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदोन्नति पाए शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के 470 सहायक अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर और जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति की गई। इसमें तमाम गड़बड़ियां हुईं। साथ ही अभी तक पदोन्नति पाए शिक्षकों को पदोन्नति वेतनमान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
शिक्षकों ने मांग की कि 17140 मूल वेतनमान का भुगतान जनवरी माह के वेतन के साथ कराया जाए। 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन का जीपीएफ कटौती जनवरी 2016 के वेतन से कराया जाए। बोनस एवं डीए का भुगतान किया जाए। प्रत्येक माह के वेतन भुगतान नियमित रूप से एक या दो तारीख को अवश्य कराया जाए।
एमडीएम कनवर्जन कास्ट का अविलंब भुगतान किया जाए। प्रदर्शन के दौरान ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक त्रिपाठी, सुरेश कुमार मौर्य, प्रेम प्रकाश दुबे, जितेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, कन्हैया लाल, राजेंद्र, सिराज अहमद, अमरनाथ, लालबहादुर, अविनाश रंजन, धीरेंद्र वर्मा, योगेंद्र प्रताप, संजय राज, हीरालाल, बाबूराम, राधेश्याम, जमाल आदि शामिल रहे।