फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vishal died due to serious head injury

Sant Kabir Nagar News: सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी विशाल की मौत

Sat, 18 Jan 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Vishal died due to serious head injury
संतकबीरनगर। बुधवार को घर से दिल्ली जाने के लिए निकले विशाल का शव मुखलिसपुर अंडरपास के पास मिला था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में अत्यधिक चोट लगने से उसकी मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के घोरही गांव निवासी हिमांशु उर्फ विशाल पांडेय का रेलवे अंडरपास के पास शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। बृहस्पतिवार देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद मृतक के परिजन शव को लेकर गांव चले गए। इस मामले को लेकर परिजनों ने न तो कोई आशंका जताई है और न ही कोई तहरीर ही दी है।
विज्ञापन


पुल से गिरा या किसी ने दिया धक्का ?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि के बाद तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसी चोट तभी लगती है, जब कोई व्यक्ति ऊंचाई से गिरता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मौके पर विशाल का बैग एवं अन्य सामान रेलवे ओवरब्रिज पर पाया गया। जहां सामान मिला है, वहां शराब के पैकेट, गिलास एवं अन्य सामान भी मिले हैं। इससे उसके नशे में होने की बात भी दबी जुबान में की जा रही है। पुलिस की तरफ से शराब के पैकेट व अन्य सामान मिलने की भी पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed