फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Viral: Now fever is lasting for 10 days, be careful

वायरल : अब 10 दिन तक जकड़ रहा बुखार, रहें सावधान

Tue, 26 Aug 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 26 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Viral: Now fever is lasting for 10 days, be careful
जिला अस्पताल में मरीजों का परीक्षण करते चिकित्सक। 
संतकबीरनगर। इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अब वायरल बुखार में सर्दी-जुकाम जैसी ही समस्या नहीं, डेंगू और मलेरिया जैसे लक्षण भी दिख रहे हैं। लेकिन जांच रिपोर्ट में दोनों की पुष्टि नहीं हो रही है। डाॅक्टरों का कहना है कि वायरल संक्रमण का स्वरूप बदला है, पर चिंता की कोई बात नहीं है। समय पर इलाज कराने से दिक्कत जल्द दूर हो जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को 1400 मरीजों ने ओपीडी में पर्ची कटवाया। इसके साथ ही चिकित्सकों से परामर्श लिया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि आम दिनों की अपेक्षा इधर मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। अस्पताल में रोजाना 80 से अधिक मरीज वायरल के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें मरीजों को तेज बुखार और सांस की गंभीर तकलीफ होती है। संक्रमण दूर होने में आठ से 10 दिन तक लग जाते हैं।
विज्ञापन

मरीजों को तेज बुखार, पूरे शरीर में दर्द, सिरदर्द, थकान और सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। कई मरीजों ने आंखों के पीछे दर्द और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत भी दर्ज कराई है। ये सभी लक्षण डेंगू और मलेरिया से मिलते-जुलते हैं लेकिन जब जांच कराई जाती है तो रिपोर्ट नॉर्मल आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौसमी बदलाव और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता की वजह से वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। लोग स्वच्छ पानी का सेवन करें और घर-आसपास मच्छरों को पनपने न दें। यदि तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ या शरीर में लगातार दर्द जैसी परेशानी हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed