फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Viral fever on the rise; crowds at hospitals

Sant Kabir Nagar News: तपा रहा वायरल बुखार, अस्पताल में लग रही भीड़

Mon, 14 Sep 2026 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Viral fever on the rise; crowds at hospitals
जिला अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव के साथ जिले में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बुखार, सर्दी और जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 1900 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने मरीजों को सतर्क करते हुए कहा है कि हर बुखार में एंटीबायोटिक दवाएं लेना अनावश्यक और सेहत के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार तीन से पांच दिनों में अपने आप ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

इसमें केवल डॉक्टर की सलाह से पैरासिटामोल लें, भरपूर आराम करें और पानी या नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें। यदि बुखार 3-4 दिन से ज्यादा रहे, तब चिकित्सक से जांच कराएं। टाइफाइड या गले में बैक्टीरियल संक्रमण की पुष्टि होने पर ही एंटीबायोटिक दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
बिना सलाह एंटीबायोटिक लेने के नुकसान
- वायरस पर बेअसर : वायरल फीवर वायरस से होता है, जबकि एंटीबायोटिक केवल बैक्टीरिया को मारती हैं। इनसे वायरल ठीक नहीं होता।
- एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस : बेवजह एंटीबायोटिक खाने से बैक्टीरिया
गंभीर दुष्प्रभाव : मनमर्जी से दवा लेने से पेट खराब, दस्त, उल्टी और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed