{"_id":"691e1e0cb2a8a7ea7a024c47","slug":"vinita-committed-suicide-due-to-harassment-by-her-boyfriend-and-his-family-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-141566-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रेमी और उसके परिजनों की प्रताड़ना के चलते से विनीता ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रेमी और उसके परिजनों की प्रताड़ना के चलते से विनीता ने की थी खुदकुशी
Thu, 20 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
लोहरौली(संतकबीरनगर)। दुधारा थानाक्षेत्र के अशरफपुर गांव में विनीता की आत्महत्या के मामले में मां की तहरीर पर 69 दिन बाद प्रेमी व उसके परिजनों समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मूल रूप से बस्ती जनपद की विनीता अपनी बहन के यहां आई थी और वहीं पर उसने आत्महत्या कर ली थी।
बस्ती के लालगंज थाना के बर्तनिया की प्रभावती ने दुधारा पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसने अपने बेटी विनीता की शादी लालगंज के तिलकारपुर माझा में तय की थी। इसी दौरान उसको संतकबीरनगर के महुली थानाक्षेत्र के परसादीपुर निवासी सिंटू ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। वह उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर घुमाता था। यही नहीं, उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। लड़की को उसने प्रताड़ित कर उसे उसकी बहन अशरफपुर निवासी निर्मला के घर भेज दिया।
इसके बाद भी सिंटू उसको फोन पर टार्चर करता था। इसी के चलते उनकी पुत्री ने 10 सितंबर को अपनी बहन के घर आत्महत्या कर ली। इस प्रकरण से संबंधित सभी वीडियो उसके मोबाइल में कैद हैं। प्रभावती का कहना है कि इस मामले में सिंटू के पिता नाहर उर्फ पुर्नवासी, माॅ आरती, भाई शनी देवल और बहन गुड़िया भी बराबर की गुनहगार हैं। इन लोगों के द्वारा उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। दुधारा थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रेमी सिंटू के साथ ही उसके परिवार के अन्य लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।