फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vindravati Devi became an inspiration for women.

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं विंद्रावती देवी

Sun, 18 Oct 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Vindravati Devi became an inspiration for women.
विंद्रावती देवी, साबुन बनाकर चला रही आजीविका-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहरैया। कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और कुछ कर गुजरने की लगन हो, तो कोई भी कठिनाई इंसान के रास्ते की रुकावट नहीं बन सकती। इस बात को सच साबित कर दिखाया है धनघटा क्षेत्र के कोड़री (टांड़ा) गांव की निवासी विंद्रावती देवी ने।
एक साधारण गृहिणी से लेकर क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक सफल उद्यमी और ‘समूह सखी’ बनने तक का उनका सफर हर किसी के लिए प्रेरणा स्रोत है। विंद्रवती देवी ने वर्ष 2014 में घर पर ही ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई और पेंटिंग का काम शुरू किया। उस समय का उनका उद्देश्य न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारना था, बल्कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी को भी बेहतर ढंग से निभाना था।
विज्ञापन

अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने न सिर्फ खुद को संभाला, बल्कि अपने क्षेत्र की लगभग 500 से अधिक लड़कियों और महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें पैरों पर खड़ा किया। आज वे सभी प्रशिक्षित महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवारों को आगे बढ़ाने में उनका पूरा सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्बल उत्पादों से बनाई एक नई पहचान : समय के साथ कदम मिलाते हुए विंद्रावती देवी ने वर्ष 2020 में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने सपनों को नया आयाम दिया। इसके बाद 2022 में उन्होंने हर्बल सोप (साबुन) और हर्बल शैंपू घर पर ही बनाने का कार्य शुरू किया। आज उनके द्वारा बनाए जाने वाले ये उत्पाद बड़े पैमाने पर तैयार हो रहे हैं और दूर-दूर तक इनकी आपूर्ति हो रही है। लोगों के बीच इन हर्बल उत्पादों की गुणवत्ता की मांग है। इनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इस कार्य से उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हुई है, जिसके सहारे उन्होंने न केवल समूह से ऋण लेकर ट्रैक्टर और जमीन खरीदी। बच्चों की उच्च शिक्षा को भी जारी रखा।
समाज और महिला सशक्तीकरण की अगुआ विंद्रावती देवी ने बताया कि वह ग्राम पंचायत बंतवार की ‘समूह सखी’ के रूप में कार्य कर रही हैं। उनके प्रयास से लगभग 15 से 30 स्वयं सहायता समूहों का निर्माण हो चुका है, जिससे सैकड़ों महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रही हैं। इसके अलावा, वह ग्राम संगठन की अध्यक्ष और जागृति प्रेरणा संकुल की संकुल प्रेरक के रूप में भी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं।

शासन स्तर पर मिला विशेष सम्मान विंद्रावती देवी की इस असाधारण सफलता और महिला सशक्तीकरण में उनके अभूतपूर्व योगदान को जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक सराहा गया है। उनके उत्कृष्ट कार्यों के चलते उन्हें स्वतंत्रता दिवस-2025 पर जिले में एक विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed