{"_id":"6a3975f945216619890b6f60","slug":"villagers-staged-a-protest-frustrated-by-the-lack-of-regular-electricity-supply-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152644-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नियमित बिजली नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणांे ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नियमित बिजली नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणांे ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के कोचरी में बिजली समस्या का विरोध करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के कोचरी में स्थित विद्युत उपकेंद्र से संचालित रामपुर मध्य गांव के उपभोक्ता शाॅर्ट सर्किट से परेशान हैं। गांव वालों का कहना है कि छह महीने हो गए, लेकिन नियमित बिजली नहीं मिल रही।
सोमवार को विद्युत समस्या से तंग आकर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना था कि गांव में कभी लो वोल्टेज विद्युत आपूर्ति होती है, तो कभी इतना हाई वोल्टेज हो जाती है कि विद्युत उपकरण जल जाते हैं। लोगों के कूलर, पंखा, एसी, फ्रिज जल चुके हैं। गांव वालों ने कहा कि छह महीने से कभी भी नियमित बिजली नहीं मिली। चार-चार दिन बिजली न मिलने के कारण लोग अंधेरे में रहते हैं।
गांव वालों ने कहा कि नियमित विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। विद्युत निगम के अवर अभियंता बीके चौरसिया ने गांव वालों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही लोगों की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।