फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   villagers protest for illigal kabja

अवैध कब्जे से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
villagers protest for illigal kabja
जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर मेंहदावल तहसील पर विरोध प्रदर्शन करते सीयर के ग्रामीण - फोटो : KHALILABAD
अवैध कब्जे से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- मेंहदावल क्षेत्र के सीयर गांव के लोगों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। ग्राम पंचायत सीयर में होलिका दहन की जमीन पर एक व्यक्ति के जरिए अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए गांव के ग्रामीणों ने तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।

सीयर गांव के प्रधान दुर्गेश साहनी, ज्ञानेश सिंह, आशीष सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे और ग्राम पंचायत के होलिका दहन हेतु सुरक्षित स्थान पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे को लेकर विरोध प्रदर्शन जताते हुए कहा कि मेंहदावल कस्बे का रहने वाला परिवार ग्राम पंचायत सीयर में स्थित आबादी की जमीन जो होलिका दहन के लिए सुरक्षित है उस पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शिकायतों के बाद भी मेंहदावल थाना व तहसील प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर प्रदर्शन के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं चेते तो तहसील कार्यालय का घेराव करते हुए ग्रामीण सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान अमर सिंह, धनंजय सिंह, कमलेश साहनी, अजय, चंद्रावती, इंद्रावती, ज्योति, जय हिंद सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed