फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers mobilized against Kali Jagdishpur outpost in-charge

Sant Kabir Nagar News: काली जगदीशपुर चौकी प्रभारी के विरुद्ध लामबंद हुए ग्रामीण

Tue, 09 Sep 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Villagers mobilized against Kali Jagdishpur outpost in-charge
कालीजगदीशपुर में चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी काली जगदीशपुर प्रभारी के विरुद्ध मंगलवार को ग्रामीण लामबंद हो गए। उनकी कार्यशैली के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि उच्चाधिकारी न्याय संगत कार्रवाई करते हुए तत्काल चौकी प्रभारी को हटा कर नए चौकी प्रभारी की तैनाती करें। इस मामले को लेकर ग्रामीण न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को काली जगदीशपुर में विवादित भूमि की जमीन पर बने टिन शेड को कानून-गो, हल्का लेखपाल और चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया था। जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। उक्त विवादित भूमिधरी की जमीन को लेकर मनीष कुमार और राजीव कुमार के बीच सिविल कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। एक पक्ष द्वारा विगत तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर उच्चाधिकारियों ने तहसील प्रशासन को निस्तारण कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

एक पक्ष से प्रधान प्रतिनिधि अंकित चौधरी का कहना है कि दूसरे पक्ष द्वारा अपने हिस्से की भूमि पर तीन मंजिला मकान बनवाया गया है। जबकि वह अपने खाली हिस्से की भूमिधरी पर दीवार खड़ी किये थे। उसी पर टीन शेड रखा था। आरोप लगाया कि सोमवार को चौकी इंचार्ज ने मनमानी और नियम विरूद्व काम करते हुए बगैर आदेश के ही बुलडोजर चलवाकर टिन शेड को ध्वस्त करा दिया। लेकिन मौजूद राजस्व टीम द्वारा ध्वस्ती करण संबंधित किसी तरह का आदेश मजिस्ट्रेट स्तर का होने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मंगलवार को प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण आक्रोशित हो गए। प्रदर्शन कर चौकी प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि चौकी प्रभारी द्वारा स्थगन आदेश को दरकिनार कर ध्वस्त कराया है। इनके खिलाफ जांच कराकर तत्काल चौकी से हटाया जाए। अन्यथा न्यायालय की शरण में जाने की बात ग्रामीणों द्वारा कही गई।
इस दौरान जितेन्द्र, मनीष, रामदीन, निषान्त, ध्रुप, राजू, किशुन, रामनाथ, अवधेश, दीनदयाल, धर्मेन्द्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed