फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers frightened after seeing wild animals

Sant Kabir Nagar News: जंगली जानवर दिखने के बाद सहमे ग्रामीण

Tue, 29 Oct 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 29 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers frightened after seeing wild animals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। रविवार को मेंहदावल क्षेत्र के श्रीनगर गांव में एक जंगली जानवर देखने के बाद ग्रामीणों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद से गांव के लोग डर के साये में जी रहे हैं और शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। हालांकि पुलिस और वन विभाग ने सियार होने की पुष्ठि की है। श्रीनगर गांव में रविवार को सुबह सियार ने लगभग गांव के तीन लोगों पर हमला किया। उसके बाद गांव के लोगों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई ।

हालांकि 24 घंटे बाद वन विभाग की टीम पहुंची थी। गांव के लोगों ने बताया कि शाम छह बजे के बाद से ही अब कोई घर से बाहर नहीं निकल रहा है।
राज, अजय , सीताराम, सोहन आदि ने कहा कि पहले कुछ लोग घर के बाहर अपने बच्चों को लेकर सोते थे, लेकिन जब से जंगली जानवर गांव में देखा है।
उसके बाद से कोई भी बाहर सोने की बात तो छोड़िए छह बजे के बाद अंधेरे होते हुए सभी लोग घरों में अपने-अपने काम करने के बाद कैद हो जा रहे हैं।
जब कोई गांव में निकल रहा है तो अकेले ना निकल कर कम से कम एक दर्जन लोगों को साथ लेकर वह एक दूसरे को फोन करने के बाद ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।
प्रधान श्याम मौर्य ने बताया कि जंगली जानवर दिखने के बाद ग्रामीण सजगता से रह रहे हैं और बहुत जरूरत होने पर ही एक दूसरे को साथ लेकर ही गांव के बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed